चोरी हुई कार यातायात उपनिरीक्षक दुबे ने सड़क के किनारे किया बरामद, पतासाजी से हुआ “खुलासा”

Share this

दुर्ग न्यूज़, 23 नवंबर। एसएसपी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर भिलाई दुर्ग में यातायात पुलिस द्वारा लगातार गाड़ियों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज दो दिन पूर्व दुर्ग से चोरी हुई सफेद रंग की इंडिका कार यातायात पुलिस की जांच के दौरान पकड़ में आई है।
आपको बता दें कि नेहरू नगर से अग्रसेन चौक तक यातायात पुलिस के उप निरीक्षक राजकुमार दुबे जा रही विभिन्न वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक सफेद रंग की इंडिका कार क्रमांक सीजी 04 एम 1399 कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास सड़क के किनारे खड़ी मिली। उन्होंने खड़ी कार के नंबर को अपने साथ ड्यूटी में कार्यरत आरक्षक रितेश सिंह एवं गोपेश्वर देशमुख के माध्यम से सर्च किया और उस गाड़ी का मालिक वेंकटेश राव निवासी भिलाई-3 निकला और गाड़ी मालिक ने बताया कि उसकी गाड़ी का असली नंबर सीजी 07 बीटी 5635 है और उनकी गाड़ी दो दिन पहले चोरी हो गई, जिसकी रिपोर्ट मोहन नगर थाने में दर्ज कराई गई है। वह गाड़ी भारत ट्रैवल्स में अटैच है। तदपश्चात यातायात विभाग के उप निरीक्षक ने मोहन नगर थाने से संपर्क स्थापित कर गाड़ी के चोरी होने की रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त होते ही वहां के स्टाफ को बुलाकर गाड़ी को मोहन नगर थाने के सुपुर्द किया। इसके पश्चात सड़क पर खड़ी गाड़ी में अंकित नंबर को सर्च किया तो उसका मालिक विकास दुबे कादंबरी नगर दुर्ग निकला। यातायात विभाग के उपनिरीक्षक ने गाड़ी मालिक से संपर्क स्थापित किया तो वाहन मालिक ने बताया कि उसे नंबर की गाड़ी उनकी है और इस समय वह उनके घर पर खड़ी है।

Share this
READ MORE  देवी पार्वती की प्रतिमा आसामाजिक तत्वों ने तोड़ी, सुबह महिलाओं ने पहनाए वस्त्र, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस