दुर्ग पुलिस का चेकिंग अभियान : चाकूबाजी,अड्डेबाजी करने वाले, मोडीफाइड साइलेंसर वाहन पर की गई सख़्त कार्यवाही, 226 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही, 40 वाहन जब्त कर कोर्ट में करेंगे पेश

Share this

दुर्ग न्यूज़, 23 नवंबर। दुर्ग जिले के समस्त थाना एवं चौकी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में चाकूबाजी करने वाले, तीन सवारी घुमंतू, अड्डेबाजो, मोडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। सभी थाना क्षेत्र में शाम के समय एक साथ कार्यवाही से बदमाशों एवं संदिग्ध रूप से घूमने वालो में हड़कंप मच गया। पूरे दुर्ग जिले के थाना क्षेत्र में 226 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, ये कार्यवाही खासतौर पर आवारा, घुमंतू, 3 सवारी वाहन चालकों के लिए थी। कार्यवाही को संवेदनशील इलाकों के आस पास, अड्डेबाजी करने वाले एरिया में प्वाइंट लगाकर एवं नाकेबंदी के माध्यम से चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस चेकिंग अभियान में कुल 226 से अधिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई, जिसमें 38 वाहन चालक आवारा,घुमंतू , 3 सवारी, बिना कागजात के पकड़ाए, उनकी वाहनों को जब्त कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा 6 मोडिफाइड साइलेंसर तेज आवाज बुलेट पर कार्यवाही कर साइलेंसर जब्त किया गया। 150 से अधिक वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।

Share this
READ MORE  भिलाई निगम द्वारा पर्यावरण मित्र बालूराम वर्मा का सम्मान