पड़ोसी के डागी ने बालक पर किया हमला, सीना और कमर में काटा, पड़ोसी ने जान से मारने की दी धमकी, अपराध दर्ज

Share this

दुर्ग न्यूज, 14 अगस्त। पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने कारपेंटर के बेटे को काट लिया। जब पीड़ित पड़ोसी से इसकी शिकायत करने गया तो कुत्ते के मालिक ने दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। यह घटना दुर्ग जिला के नेवई थानांतर्गत स्टेशन मरोदा क्षेत्र की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार बहुरदास मानिकपुरी (36 वर्ष) निवासी शंकर पारा साहू किराना दुकान के पास पेशे से कारपेंटर है। उसका बेटा सुरेन्द्र (15 वर्ष) सुबह 6 बजे घर के बाहर खड़ा था तभी पड़ोसी तिलक रात्रे घर में पाले हुए कुत्ते को घुमा रहा था। तिलक का कुत्ता “भूरा” सुरेंद्र को देखते ही दौड़ा और उस पर झपट पड़ा। उसने सीने तथा दाहिने कमर के ऊपर भूरा ने काट दिया। बेटे का खून निकलता देख जब सुरेंद्र की मां उषा और मोहल्ले के संतराम ने आपत्ति जताई तो तिलक और चेतन रात्रे ने गाली देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे घर के अंदर चले गए। कुत्ते के काटने से घायल सुरेंद्र को हास्पिटल ले जाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। बहुरदास की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने तिलक रात्रे और उसके बेटे चेतन के खिलाफ धारा 289, 294, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  महिला ने पति की गला घोंट कर दी हत्या, मानसिक रूप से हो गई थी बीमार, बड़ी मुश्किल से लोगों ने पकड़ा