3 एम के कलाकार आज बिखेरेंगे सुरों का जादू

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 अगस्त। मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स (3 एम) और ऑफिसर एसोसिएशन भिलाई स्टील प्लांट की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर संगीतमय आयोजन, आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रखा गया है। 15 अगस्त को प्रगति भवन ओए बिल्डिंग सिविक सेंटर में सुबह 11 बजे से यह आयोजन होगा। जिसमें ज्ञान चतुर्वेदी,शिखा मोइत्रा, अल्का शर्मा, अंजना, नवीन, गरिमा सिन्हा, संजय मोरे, सतीश जैन, दीपक रंजन दास, श्याम शेखर, भागवत टावरी, संदीप घुले, अजय लोंदे, जीएमएस नायडू, जीएस वेंकट सुब्रमण्यम और भागवत टावरी अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। 3 एम की संगीत संध्या 15 अगस्त की शाम को स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था के साथ होगी। जिसमें शाम 7 बजे से विवेकानंद सभागार स्मृति नगर में 3 एम के कलाकार नग्मे पेश करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ी मांदर की थाप पर भरतनाट्यम की कला दिखाई केरल की छात्राओं ने, केरल के स्कूली बच्चे भिलाई पहुंचे छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति को समझने