छत्तीसगढ़ी मांदर की थाप पर भरतनाट्यम की कला दिखाई केरल की छात्राओं ने, केरल के स्कूली बच्चे भिलाई पहुंचे छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति को समझने

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। ”एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान” के अंतर्गत केरल के स्कूली विद्यार्थियों का समूह  अपने शिक्षकों के साथ भिलाई पहुंचा। यहां इन बच्चों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को करीब से देखा। प्रख्यात लोक वाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय के मड़ोदा सेक्टर स्थित निवास व कार्यशाला पर इन बच्चों ने करीब 2 घंटे बिताए। जहां पर स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के आदिवासी अंचल से रिखी द्वारा एकत्र किए गए लोक वाद्य को करीब से देखा। इन बच्चों ने रिखी क्षत्रिय से छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल की। वहीं छत्तीसगढ़ के परंपरागत वाद्य मांदर की धुन पर इन बच्चों ने केरल का परंपरागत नृत्य भरतनाट्यम भी प्रस्तुत किया।अनूप वीबी  टीओसीएच पब्लिक स्कूल कोच्चि के इन बच्चों का रिखी क्षत्रिय के निवास पर परंपरागत स्वागत किया गया। उसके बाद इन सभी बच्चों ने प्रसिद्ध लोक वाद्य संग्रह को देखा। रिखी क्षत्रिय ने इन बच्चों को सभी वाद्य और इन्हें बजाने की तकनीक की गहन जानकारी दी। बच्चों ने भी कई सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासा शांत की। वहीं कुछ बच्चों ने इन वाद्य यंत्रों को बजाकर भी देखा और खूब वीडियो भी बनाएं। इस दौरान रिखी क्षत्रिय ने मांदर पर थाप दी तो बच्चियां सहज होकर भरतनाट्यम प्रस्तुत करने सामने आई। जिसका सभी ने तालियों के साथ स्वागत किया। छत्तीसगढ़ी वाद्य मांदर की धुन पर केरल के परंपरागत भरतनाट्यम की प्रस्तुति देख उपस्थित सभी लोग बेहद खुश हुए। इन बच्चों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ी तमाम बातें रिखी क्षत्रिय से जानी वहीं छत्तीसगढ़ और केरल के रहन-सहन खान-पान व कलाओं पर जानकारियां साझा की। इन बच्चों के साथ मिस मैरी, जिंसी जैकब, लिएंडर थेरेसा, ग्रेशिया मरियम, अनूप जी, मीरा सेया कार्तिक, निया मार्ग्रेट, तेजस्विनी प्रवीण, केरेन एलिस थॉमस, अलमित्रा खालिद, निरंजना टीपी, सैलेशिया साजी, नेवा थॉमस, इमानुएल शिल्बी, अशोक अनंतापाट,  रिशान विपिन, नील मनोज थॉमस, कुंचे सिद्धार्थ राजू, श्रीजीत एमआर,  अर्जुन सिंह, वैष्णव एस, अनूप, कार्तिक और रियान मजुमदार शामिल थे। केरल के इस सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को रिखी क्षत्रिय ने  छत्तीसगढ़ का परंपरागत वाद्य रुंजु भेंट किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मतदान के काम में बेहतरीन काम करने वाले अफसरों व कर्मियों को किया सम्मानित | Officers and workers who did excellent work in poll work were honored