पोस्टिंग घोटाला के बाद न‌ए जेडी, डीईओ पदस्थ, स्कूल शिक्षा विभाग में बदले गए 3 जिला शिक्षा अधिकारी

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 अगस्त। छग शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में तीन जिला शिक्षा अधिकारियों समेत बस्तर संभागीय संयुक्त संचालक का तबादला आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार हिमांशु भारती को रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रायपुर डीईओ रहे आरएल ठाकुर को संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग बनाए गए हैं।

जारी आदेश में आरपी आदित्य संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर को संयुक्त संचालक बिलासपुर, संजय गुप्ता जशपुर डीईओ को संयुक्त संचालक सरगुजा, एचआर सोम डीईओ जांजगीर को संयुक्त संचालक बस्तर, भारती वर्मा प्राचार्य मेंड्राकला को जांजगीर डीईओ बनाया गया है।

यहां उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षकों को पदोन्नति पश्चात पदस्थापना आदेश जारी हुए थे। बाद में संयुक्त संचालक स्तर पर आदेश में संशोधन कर न‌ई पदस्थापना की गई। इसमें बड़े पैमाने पर लेन-देन करने की जांच में पुष्टि हुई। तब सभी जेडी निलंबित कर दिए गए। साथ ही शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

Share this
READ MORE  ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने प्रतियोगिताएं होनी चाहिए : ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिला कबड्डी प्रीमियर लीग में जनपद की जांबाज टीम ने विधायक ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा