मनगट्टा में घूमने आए तीन लोगों की बांध के पानी में डूबने से मौत

Share this

दुर्ग न्यूज, 16 अगस्त। वन विभाग द्वारा विकसित पर्यटन क्षेत्र मनगट्टा में घूमने आए तीन युवकों की बांध के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गोंदिया में सिद्धि विनायक कोचिंग संस्थान में काम करते थे। बताया जा रहा है कि 4 लोग घूमने आए थे, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में एन. मिश्रा निवासी भिलाई, अरविंद निवासी उत्तरप्रदेश और नागपुर के अतुल कडू की मौत हुई है। अतुल कडू का शव बरामद कर लिया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है।

बता दें कि आज ही छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के कुदरी बैराज में डूबने के कारण 2 स्कूली छात्रों की मौत हो गई। चांपा पुलिस ने दोनों युवकों के शव को हसदेव नदी से बरामद किया है। दोनों युवक जांजगीर के रहने वाले थे। अपने साथियों के साथ बैराज घूमने गए थे।

Share this
READ MORE  बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 5 घायल, ड्राइवर को आई झपकी हाईवा से टकराई बस, PM मोदी की सभा में शामिल होने निकले थे