पैरा भूसा के नीचे क्या है? महासमुंद में अवैध शराब पर पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही, CG निर्मित गोवा स्पेशल व्हिस्की 400 पेटी में 19200 पौवा अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Share this

3456 लीटर अवैध शराब एवं आयशर ट्रक कुल कीमती लगभग 38 लाख रूपए जब्त 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पैरा भूसा की आड़ में कर रहे थे अवैध शराब की तस्करी

दुर्ग न्यूज, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम दीगर प्रांतों से आने वाले अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी हुई है।

इसी दौरान मुखबीर के माध्यम से शुक्रवार को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश पासिंग एक आयशर ट्रक में भारी मात्रा में शराब रात्रि में ओडिसा की ओर से महासमुंद के रास्ते छत्तीसगढ़ आने वाला है।

इस सूचना पर पुलिस की टीम जिले के समस्त चेकिंग पाइंट पर तैनात रही।

पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश पासिंग एक आयशर ट्रक क्रमांक UP 77 AT 4876 बरगढ ओडिशा से महासमुंद जिले में प्रवेश करते दिखाई दिया। ट्रक को एनएच. 53 रोड ग्राम रेहटीखोल बेरियर के पास रोका गया। वाहन को रोककर चेक करने पर दो व्यक्ति बैठे मिले। जिन्होने अपना नाम अजय कुमार पिता गिरजा शंकर 25 वर्ष सा. मानपुर थाना शिवराजपुर जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) तथा बादल मंडल पिता दीपक मंडल 25 वर्ष सा. चासबोकारो थाना चास बोकारों (झारखण्ड) बताया। ट्रक को चेक करने पर ट्रक के ट्राॅली में सफेद रंग की बोरियों में भूसा भरा मिला। ट्रक को बारीकी से चेक करने एवं भूसा बोरी को हटाकर देखने पर ट्राॅली में भारी में मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली।

वाहन में रखे कुल 400 नग सफेद कार्टून में 19200 नग पौवा जिसमें प्रत्येक शीशी में SN 879375932 छत्तीसगढ आबकारी विभाग का लिखा स्टीकर चिपका हुआ तथा JAN/23B313 का पर्ची लगा हुआ मिला। उक्त शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होना बताये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 19200 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 3456 लीटर शराब कीमती 23,04,000 रूपये एवं आयशर ट्रक क्रमांक UP 77 AT 4876 कीमती 15 लाख रूपये, नगदी रकम 8100, दो नग मोबाईल कुल कीमती 38,12,100 रूपये जब्त किया गया। उक्त शराब के झारखण्ड से महासमुंद होते हुये जिला बीजापुर में खपाने हेतु ले जाना बताया। आरोपियों के विरूध्द थाना सिंघोडा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

READ MORE  सड़क हादसे में चंदनबिरही की व्याख्याता की मौत, दूसरी व्याख्याता भी गंभीर रूप से घायल, भरदा में तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में
Share this