सुशांत सिंह राजपूत के घर में अब रहेंगी ‘द केरला स्टोरी’ एक्ट्रेस अदा शर्मा, अभिनेत्री ने ख़रीदा सुशांत का फ्लैट

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 अगस्त। बालीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून, 2020 को निधन हो गया। उन्हें मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर ही मृत पाया गया था। जब से एक्टर का निधन हुआ था तब से उनका फ्लैट खाली ही पड़ा था। उसके बाद से कोई भी उस फ्लैट में जाने से या रहने से मना कर देता था। इसी बीच अब खबर आ रही है कि दिवंगत एक्टर का यह फ्लैट बिक गया है।

 

करीब 3 साल से खाली पड़े रहने के बाद फाइनली सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ने खरीद लिया है। बता दें कि फिल्म द केरला स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभि‌नेत्री अदा शर्मा की टीम का दावा है कि अदा ने दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत के ब्रांदा के मॉन्ट ब्लैंक इमारत स्थित‌ किराए वाला घर खरीद लिया है।

 

 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत इसी घर में रहा करते थे, तब इस घर का किराया 4.5 लाख रुपए बताया जाता था। सुशांत की मृत्यु के बाद एक लम्बे समय से यह घर खाली है और यहां कोई भी किराए पर नहीं खरीद रहा था।

 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। पुलिस और सीबीआई के अनुसार, उनकी मौत आत्महत्या से हुई। फैंस को आज भी उनकी याद सताती है। वे सोशल मीडिया पर कई बार एक्टर से जुड़ी बातें और फोटोज-वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उनकी यादों को जीवित रखने के लिए फैंस अनोखे तरीके खोजते रहते हैं। बीच में उनके हमशक्ल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शख्स को सुशांत से मिलता-जुलता देखा गया था। हालांकि, लोगों ने उसे AI जनरेटेड बताया था।

READ MORE  किरन रिजिजू के साथ से फिसला कानून मंत्रालय, मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार, किरन संभालेंगे भू-विज्ञान
Share this