शादी से पहले राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा पहुंचे महाकाल के दरबार, बाबा का लिया आशीर्वाद

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 अगस्त। बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्डा शादी से पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। दोनों शनिवार दोपहर उज्जैन पहुंचे। इसके बाद दोनों ने मंदिर के नंदी हॉल में भगवान महाकाल से आशीर्वाद लिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मंदिर के नियमानुसार राघव ने धोती-सोला, परिणीति ने साड़ी पहनी हुई थी। कपल ने 30 मिनट तक मंदिर में बैठ कर शांति पाठ पूजन किया। राघव चड्‌ढा ‘जय महाकाल’ का जयकारा लगाकर रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने 25 सितंबर को शादी करने वाले हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वहीं, पंडित यश गुरु ने बताया कि नंदी हॉल में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल की विशेष पूजा की और भक्ति में लीन नज़र आए। यहां के तमाम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि परिणीति इससे पहले भी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा 8 महीने पहले 25 दिसंबर, 2022 पिता के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं। इस दौरान वह भस्म आरती में शामिल हुईं। जानकारी के मुताबिक, दोनों लव बर्ड बहुत जल्द राजस्थान में शादी करेंगे। समारोह में उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।

Share this
READ MORE  आंध्रप्रदेश : तिरुमला से पूजा कर लौट रहे भक्तों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत