राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू पहुँची जगन्नाथ मंदिर, देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Share this

दुर्ग न्यूज, 31 अगस्त। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

 

इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत, जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  डिस्काउंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर पाने की लालच में गंवा बैठा 50 हजार,नेट पर सर्च करने पर आया था कॉल | Lost 50 thousand in the greed of getting an electric scooter at a discount, on the net