
एसडीआरएफ की टीम ने सुबह गाड़ी और शव निकाले बाहर

दुर्ग न्यूज, 6 सितंबर। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। शिवनाथ नदी में बीती रात एक पिकअप वाहन गिर गया। घटना में दो बच्चियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने वाहन और सभी का शव को नदी से बाहर निकाल लिया है।
मृतक की पहचान ललित कुमार साहू, बोरसी निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक भिलाई स्टील प्लांट में ड्राइवर था। वहीं इस हादसे में मृतक महिला और दो बच्चियों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

हादसा मंगलवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि महेन्द्रा कैम्पा नाम के एक पिकअप वाहन में सवार होकर सभी राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग आ रहे थे। इसी दौरान शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और नदी में जा गिरी।
सूचना के बाद पुलिस ने आज सुबह एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए नदी में उतर गई। कुछ घंटों की सर्चिंग के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सभी के शव को बरामद कर लिया।
फिलहाल मृतिका कौन थी और वे लोग कहां से आ रहे थे। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक ललित साहू के परिवार को दे दी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
मृतकों में कुमारी यश लक्ष्मी उम्र 13 साल, कुमारी कुमुद उम्र 07 साल, श्रीमती तामेश्वरी देशमुख पति गिरीश देशमुख उम्र 33 वर्ष निवासी सकरौद गुंडरदेही शामिल हैं जबकि कुमारी गरिमा उम्र 11 साल की तलाश गहरे पानी में की जा रही है।
