हुडको में क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण, विधायक देवेन्द्र एवं महापौर नीरज ने लगाए‌ शाट

Share this

दुर्ग न्यूज, 12 सितंबर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के हुडको में लम्बे समय से खेल मैदान की मांग की जा रही थी, जो आज बनकर तैयार है। नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकापर्ण से हुडको की बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मैदान की मांग पूरी हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

हुडको में खेल मैदान लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के खेल अभ्यास के लिए यह मैदान मददगार साबित होगा, इस मैदान से खेलकर युवा खिलाड़ी प्रदेश व देश में भिलाई का नाम रोशन करेंगे। हुडको क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं, हुडको को दो नई सौगात मिली है स्टेडियम लोकापर्ण के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए श्रीराम चौक हुडको में पुलिस चौकी का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के उपस्थिति में किया गया है। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल ने कहा कि 1 करोड़ 48 लाख की लागत से तैयार क्रिकेट मैदान में हरी घास, डोमशेड, फ्लडलाईट लगाया गया है। आने वाले समय में यहां चेंजिंग रूम रूम तथा पवेलियन निर्माण भी कराया जाएगा। वार्ड पार्षद एवं एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी ने कहा कि हुडको में लम्बे समय से एक सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान की मांग की जा रही थी, जो आज पूरा हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विधायक – महापौर ने की बल्लेबाजी

क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के खिलाड़ी एवं युवा उपस्थित थे जिनके साथ विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने क्रिकेट खेलते हुए बल्लेबाॅजी किए और कई शाॅट लगाए। करीब 10 मिनट तक खेल में नागरिक भी शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पार्षद अभिषेक मिश्रा, जावेद खान, गगन त्रिपाठी सहित हुडको के नागरिक तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।

READ MORE  युवक को बंधक बना पीटने वाले कांग्रेस नेता, उसके बेटा-बेटी पर जुर्म दर्ज, सभी आरोपी घर से फरार, रेड्डी अन्ना सट्टा पैनल चलवाने भेजा था पटना
Share this