रेलवे ने रद्द की 12 गाड़ियां, ये गाड़ियां 16 से 30 सितंबर तक नहीं चलेंगी

Share this

दुर्ग  न्यूज, 16 सितंबर। रेलवे ने 12 यात्री गाड़ियां रद्द कर दी हैं। ये गाड़ियां 16 से 30 सितंबर तक रद्द रहेंगीं। दरअसल उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन में वाशेबल अप्रोन का कार्य किया जाएगा। यह कार्य आज 16 सितम्बर से शुरू होगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियो को रद्द किया जा रहा है। इस दौरान… 16, 18, 21, 23, 25 एवं 28 सितम्बर को दुर्ग से चलने वाली

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

17, 19, 22, 24, 26 एवं 29 सितम्बर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

19 एवं 26 सितम्बर को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

21 एवं 28 सितम्बर को उधमपुर से चलने वाली 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

16 एवं 28 सितम्बर को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

18 एवं 30 सितम्बर को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर- कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
16, 18, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27 एवं 28 सितम्बर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

18, 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29 एवं 30 सितम्बर को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

19, 22 एवं 26 सितम्बर को दुर्ग से चलने वाली 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

20, 23 एवं 27 सितम्बर को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

20 एवं 27 सितम्बर को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

READ MORE  6 IAS के ट्रांसफर, 3 जिलों के बदले गए कलेक्टर

21 एवं 28 सितम्बर को उधमपुर से चलने वाली 20848 उधमपुर-दुर्ग- एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Share this