
आरोपी हथियारों से लैस थे, 15 लाख रुपए में खरीदा था ट्रक

दुर्ग न्यूज, 20 सितंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुई 5 करोड़ 62 लाख की डकैती मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। साथ ही लूटी हुई नगदी भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों को बलरामपुर में एसपी लाल उमेद की मदद से पकड़ा है। सभी आरोपी वारदात के बाद झारखंड भागने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। वहीं घटना में शामिल पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
रायगढ़ जिले के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों रुपये की डकैती मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक हुंडई क्रेटा कार, एक ट्रक और चालक के साथ दो अन्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। यह सफलता रामानुजगंज पुलिस टीम को मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी हथियारों से लैस थे. डकैती के पैसों को ले जाने के लिए आरोपियों ने 15 से 16 लाख रुपए में एक ट्रक खरीदा था। आरोपी छत्तीसगढ़ से झारखंड भागने के फिराक में थे लेकिन पुलिस की सूझबूझ से पकड़ें गए।
एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े मंगलवार सुबह 9 बजे कुछ डकैत ग्राहक बनकर करोड़ों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बैंक मैनेजर के साथ डकैतों ने मारपीट के बाद चाकू से हमला भी किया। डकैतों बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर 7 से 8 करोड़ रुपये कैश और 4 किलो सोना लूटकर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल मैनेजर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई। वहीं बीती रात करीब 11 से 12 बजे पुलिस ने नाकेबंदी कर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा है।
बताया गया कि बैंक से चार करोड़ 19 लाख नगदी, तीन किलों सोना करीब 5 करोड़ 62 लाख की डकैती कर फरार हुए थे। पुलिस को आशंका थी कि सभी डकैत झारखंड औऱ बिहार के हो सकते हैं। आईजी अजय यादव के निर्देश पर बलरामपुर एसपी लाल उमेद सिंह भी इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए थे। पुलिस को मंगलवार घटना वाली रात जानकारी मिली कि सीसीटीवी में दिखाई दे रही क्रेटा को बलरामपुर में देखा गया है। तत्काल पुलिस हरकत में आई और रामानुजगंज के पास क्रेटा को घेराबंदी कर रुकवाया गया। क्रेटा कार सवार दो डकैत को पकड़ा गया।
दोनों डकैतों से पूछताछ में अपने अन्य साथियों को ट्रक में नगदी रखकर भागने की जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात 1 बजे बलरामपुर से 40 किलोमीटर दूर रंका झारखंड से ट्रक के साथ तीन आरोपी को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से डकैती की पूरी रकम भी बरामद की गई है। साथ ही दो हैंडमेड वैपन भी बरामद की गई है।
इस डकैती कांड में लगभग 10 आरोपी शामिल है। पांच पकड़े गए, पांच फरार है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। बलरामपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को रायगढ़ पुलिस को सौंप दिया है।
