दुर्ग न्यूज, 23 सितंबर। बीती रात हुई बारिश से हाऊसिंग बोर्ड के पुराने एवं नए दीनदयाल कालोनी के घरों में पानी भर गया। यहां के रहवासी रात भर जागकर सुबह होने का इंतजार करते रहे। सुबह प्रशासन एवं नगर निगम को सूचना के बाद पानी निकासी की व्यवस्था की गई। कालोनीवासियों का कहना है कि पहली बार ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। कॉलोनी के पीछे नवनिर्मित हास्टल के कारण निकासी बराबर नहीं हो रहा है।

