दुर्ग में 27 को लताजी के जन्म दिन की पूर्व संध्या संगीतमय शाम, सुनहरी यादें, पूर्वा, सुभदा, जयंती एवं अन्य गायक देंगे यादगार प्रस्तुति

Share this

दुर्ग न्यूज, 25 सितंबर। छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के बैनर तले 27 सितंबर को शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में शाम 6:30 बजे से स्वर साम्राज्ञी स्व लता जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर संगीतमय शाम सुनहरी यादें का आयोजन किया गया है। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, संरक्षक तुलसी सोनी एवं दिनेश जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में स्व लता जी के साथ-साथ प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले जी के भी गीतों की प्रस्तुति गायक कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल होंगे।


सुनहरी यादें में संरक्षक तुलसी सोनी के संचालन में छत्तीसगढ़ की लता मंगेशकर पूर्वा श्रीवास्तव,दुर्ग आइडल की विजेता डॉक्टर सुभदा श्री प्रसिद्ध गायिका जयंती सिंह छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ गायक जानकी रमैया शहर के बेहतरीन उभरते गायकों में शुमार यूनुस चौहान, त्रिलोक सोनी, तुलसी सोनी, गुलाब चौहान, प्रकाश सेठ, प्रणव सोनी, रमन सिंह द्वारा यादगार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ मंच ने शहर वासियों एवं संगीत-प्रेमियों से इस अवसर पर उपस्थित होकर संगीतमय शाम सुनहरी यादें का आनंद लेने अपील की है।

Share this
READ MORE  आदिशक्तियों ने निकाली बाइक रैली, भगवान के जयकारों से गूंजा शहर, ढोल नगाड़ों के साथ पूरे शहर का किया भ्रमण