6 लाख का 60 किलो गांजा सहित 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,  कार की डिग्गी और सीट में छिपाकर रखा था गांजा

Share this

दुर्ग न्यूज, 2 अक्टूबर। गरियाबंद जिले की पुलिस ने 60 किलो अवैध गांजा के साथ दो अंतरराजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गरियाबंद सायबर टीम एवं सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की।

 

जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए गरियाबंद पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, कि एक लाल रंग की मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक OD 17-M-6311 में सवार दो व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ गांजा रखकर देवभोग से रायपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना को तस्दीक कर फारेस्ट नाका के पास रेड कार्यवाही की गई। दोनों कार सवार से बारीकी से पूछताछ कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं मारुति स्विफ्ट डिजायर को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- राजेश मंडल पिता बाबूराम मंडल उम्र 29 साल निवासी ओसीसी नगर सीमलिगुढा थाना सोनाबेड़ा जिला कोरापुट (उड़ीसा) तथा विजय दोरा पिता आनंद दोरा उम्र 34 साल निवासी जंगमपुट थाना सीमलिगुढा जिला कोरापुट (उड़ीसा) जप्त सामग्री -60 किलोग्राम गांजा कीमती 6 लाख रू० मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक OD 17-M-6311 कीमती 4 लाख रुपए।

Share this
READ MORE  ट्रक से गांजा की तस्करी, 72 लाख कीमती माल के साथ तस्कर गिरफ्तार