PM मोदी ने जगदलपुर में कहा: 5 साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया, अब एक ही आवाज आ रही है ‘अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अत्याचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर में भाजपा के परिवर्तन महासंकल्प रैली कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस सरकार को झूठा वादा करने वाली धोखेबाज सरकार कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 वर्ष में जो छत्तीसगढ़ की हालत की है, उसे पूरा देश देख रहा है। आज प्रदेश के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है, ‘अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मोदी ने कहा कि यह बस्तर आज बना हो ऐसा नहीं है। यहां के आदिवासी मोदी सरकार बनने के बाद नहीं बसे हैं, यहां के लोग तो तब भी थे, जब प्रभु श्रीराम आये थे। अटल जी की सरकार में छत्तीसगढ़ का विकास हुआ, जनजातीय विकास के लिए काम किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कांग्रेस पर उन्होंने इतने वर्षों तक बस्तर को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार ही है, जिसने मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया है। दंतेवाड़ा को एजुकेशन हब बनाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे गर्व है कि आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य भाजपा को मिला है। हमारी सरकार 36 जनजाति को छात्रवृति देती है, मेरी सरकार ने जनजातीय बच्चों के लिए बहुत कुछ दिया है। बस्तर संभाग के जिले भी एकांछी जिले में शामिल है। इस अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और अभी कई प्रोजेक्ट बस्तर में लगेंगे।

उन्होंने कहा कि आज नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण हुआ है। इसकी खुशी कांग्रेस को नहीं हो रही है। इतना बड़ा कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस का एक भी नेता नहीं आया। न मुख्यमंत्री, न उपमुख्यमंत्री, और न कोई मंत्री आए। उन्हें सत्ता जाने की इतनी चिंता है। यही वजह है कि वे नहीं आए, कोई भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है।

READ MORE  IND vs NZ, 2nd ODI रायपुर के खतरनाक पिच पर भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड की टीम, खेलप्रेमियों की दहशत और रोमांच का शानदार मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से

बस्तर के नौजवान रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं, लेकिन मोदी आप लोगो के बीच पला-बढ़ा है, आपकी चिंता करके ही यहां स्टील प्लांट लगाया। सरकार ने यह तय किया है कि जो प्लांट की क्षमता है, उसे और बढ़ाना है, जिससे ज्यादा लोगों को रोजगार मिले, जब प्लांट और बड़ा होगा, तो और रोजगार मिलेगी।

बस्तरवासी है प्लांट के मालिक

नगरनार स्टील प्लांट में डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगी, एक टाइम आएगा जब बाहर के लोग बस्तर में रोजगार करने आएंगे, झूठी बातें फैला कर नगरनार स्टील प्लांट भी हड़पना चाहते हैं, अपने रिश्तेदारों की तिजोरी भरने वाले हैं, लेकिन मोदी ऐसा नहीं करने देगा, यह स्टील प्लांट के मालिक बस्तरवासी है. इसका हक कोई नहीं छीन सकता, कांग्रेस को भ्रष्टाचार व बेईमानी का मौका नहीं दिया जाएगा।

 

स्टील प्लांट पर मोदी के नारे के साथ लोगों ने फ्लैश लाइट जलाया

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर स्टील प्लांट के इस निर्णय में सहमत है, तो सभी अपने मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाएं, जनता ने मोदी के नारे के साथ फ्लैश लाइट जलाया। उन्होंने कहा कि यहां से जो भी खनिज निकलेगा, इसका एक हिस्सा आपका होगा, छत्तीसगढ़ को 8 हजार करोड़ रुपए मिल रहे, लेकिन यह भी कांग्रेस ने गबन कर लिया।

Share this