सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर से बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का लिंक, ED ने भेजा समन

Share this
  • दुर्ग न्यूज/मुंबई, 4 अक्टूबर। सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर से रणबीर कपूर की लिंक होने की चर्चा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। 6 अक्टूबर को उन्हें पेश होने को कहा है। छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी से लाखों लोगों को चूना लगाने वाले महादेव एप से कनेक्शन के मामले में उन्हें यह समन भेजा गया है। इस केस में सिर्फ रणबीर कपूर का ही नाम सामने नहीं आ रहा, बल्कि लिस्ट में 15-20 सेलेब्स और हैं जो ईडी के रडार पर हैं।

इस लिस्ट में आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक का नाम शामिल है। बता दें कि ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग’ एक ऑनलाइन सट्टेबाजी का प्लेटफॉर्म है। इस एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी। शादी में 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था। इस आलीशान शादी का वीडियो भारतीय एजेंसियों के हाथ लगा है। शादी में परफॉर्म करने के लिए जितने भी सेलेब्स बुलाए गए थे, वो भी रडार पर आ गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सांसद राहुल गांधी ने किया छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ, आवास बनाने सरकार करेगी मदद