सुहानी शाम में रंगीन नजारों के साथ माधो वाटिका जनता के लिए खुला, विधायक व महापौर ने ठगड़ा बांध में आगंतुकों का किया स्वागत किया

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 8 अक्टूबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ठगड़ा बांध माधो वाटिका में पहले ही दिन शाम से जन सैलाब उमड़ पड़ा। सेल्फी पॉइंट आकर्षक का केंद्र रहा। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने अतिथियों के साथ साथ आम नागरिकों का ठगड़ा बांध आने पर स्वागत और अभिनन्दन किया। इस दौरान उन्होंने सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग भिलाई ट्विन सिटी के सेंटर प्वाइंट पर जनता को दिए गए सौगात के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि ठगड़ा बांध बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनने के साथ ही मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक करने वाले नागरिकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र है। जहां आमजन बोटिंग,चिल्ड्रन पार्क,सॉफ्ट प्ले जोन,फ़ूड कोर्ट एवं उद्यान के साथ ही हर सप्ताह नवीन इवेंट्स का लुत्फ उठा सकेंगे। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,चैतन्य बघेल, क्षितिज चन्द्राकर, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, आयुक्त लोकेश चंद्रकार,सभापति राजेश यादव व एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने नौका में बैठकर भरपूर आनंद उठाया। विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन के दौरान दाऊ माधो प्रसाद चंद्राकर के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके परिजनों को सामाजिक सरोकार की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए साधुवाद दिया। ठगड़ा बांध में लाइट और खूबसूरती को देखने शहर के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुँचे। साथ ही दूसरे शहर के से भी लोग इस खूबसूरती को देखने पहुँचे।

ठगड़ा बांध में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। जिसका संचालन उपअभियंता गिरीश दीवान कर रहे थे। बता दे कि बांध की बाउंड्रीवाल को आकर्षक रंगों के साथ ही आकर्षक चित्रकारी से सजाया गया है। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।आकर्षक चित्रकारी के साथ ही मूर्तियां भी बनाई गई हैं। यह मूर्तियां लोगों को अलग-अलग संदेश देने वाली तो हैं ही, साथ ही काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिकनिक स्पॉट पर रंगबिरंगी खूबसूरत लाइटिंग के साथ शानदार आतिशबाजी की रंगीनियों से आसमान पर सतरंगी रौशनी बिखरती रही। बांध में भरे पानी पर भी सतरंगी लाइट और आतिशबाजी की रौशनी के नजारे बिखरते रहे। यहां बच्चों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया है। निगम प्रशासन द्वारा बांध को आम लोगों के खोल दिया गया है। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि शहरवासियों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए घूमने आए लोगों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, रिसाली भिलाई महापौर, अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर,दीपक साहू, ऋषभ जैन,भोला महोबिया,जयश्री जोशी सहित एमआईसी सदस्य व पार्षदगण,एल्डरमेन और अधिकारी/कर्मचारी सहित सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

READ MORE  IND vs NZ, 2nd ODI रायपुर के खतरनाक पिच पर भिड़ेंगी भारत-न्यूजीलैंड की टीम, खेलप्रेमियों की दहशत और रोमांच का शानदार मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से
Share this