समता उद्यान नेहरू नगर पश्चिम में भवन निर्माण का विरोध, उद्यान का विकास करने की मांग

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 अक्टूबर। नेहरू नगर पश्चिम वार्ड 4 के रहवासियों ने उद्यान में भवन निर्माण का विरोध किया है। ब्लाक नंबर 55 के सामने समता उद्यान के लिए संरक्षित स्थल पर केवल उद्यान ही विकसित करने की मांग की गई है। पूर्व में इस स्थान की फेन्सिंग कर पौधरोपण किया गया। बीते दिनों यहां ओपन जिम के नाम पर कुछ सामग्री लाई गई। अब पार्षद द्वारा यहां सामुदायिक भवन निर्माण की तैयारी चल रही है। पार्षद द्वारा भूमिपूजन भी करना बताया गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए लोगों का कहना है कि नगर विन्यास के विपरीत यह निर्माण रोका जाए और पार्षद कार्यालय या सांस्कृतिक भवन का निर्माण अन्यत्र किया जाए। उद्यान के चारों ओर के रहवासियों ने इस निर्माण का विरोध करते हुए नेहरू नगर जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अविनाश जैन, संजय अग्रवाल,अनंत परिहार, एसपी गुप्ता, पार्थ नियोगी, दीपक पाटिल,गीता केशरी तथा एस चंद्रा सहित अन्य शामिल हैं। ज्ञापन की प्रति कलेक्टर एवं निगम आयुक्त को भी प्रेषित की गई है।

Share this
READ MORE  स्कूली बच्चों को बेहतर करियर विकल्प चुनने दिया मार्गदर्शन, सेमिनार में शामिल हुए 9वीं व 10वीं के विद्यार्थी