दुर्ग न्यूज, 1 अक्टूबर। प्रसिद्ध स्वतंत्रता वैज्ञानिक स्वास्थ्य एवं खाद्य विशेषज्ञ और मिलेट मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से चर्चित पद्मश्री डॉक्टर खादर वली का पहली बार दुर्ग आगमन हो रहा है। यहां वह एक अक्टूबर रविवार को शाम 5.30 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण महेश कॉलोनी पुलगांव चौक दुर्ग में मिलेट्स सेमिनार में हिस्सा लेंगे। गंजपारा चौक से पुलगांव चौक के मध्य स्थित महेश कॉलोनी में आयोजित इस सेमीनार में वह कोदो, कुटकी, छोटी कांगनी, बड़े कांगनी व भगर जैसे देसी आहार के स्वास्थ्यवर्धक गुण, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं रोग निदान रहस्य की जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम के ठीक पहले 1 अक्टूबर को ही दोपहर 2.30 बजे पद्मश्री डॉक्टर खादर वली चंद्रगृह तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में भी अपना उद्बोधन देंगे। जहां आचार्य विद्यासागर महाराज सत्संग के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर वली मिलेट यानी सिरीधान्य के लाभ के बारे में बताएंगे।
सिरीधान्य के गुण बताएंगे आज पद्मश्री डॉक्टर खादर वली
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
