ट्रक ने एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचला, पिता और बेटे की मौत, 2 की हालत गंभीर, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 जुलाई। दुर्ग जिले में रविवार को एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार 40 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गयी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया और मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा जिस खनन ठेकेदार का ट्रक था, वह भी प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देगा।

आपको बता दें कि दुर्ग में एक कैप्सूल वाहन ने बाइक से जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों मुआवजे की मांग को लेकर पाटन-अमलेश्वर रोड को जाम कर दिया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी तरह पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के समझाने के कई घंटे बाद जाम खुला।

बताया जा रहा है कि अमलेश्वर गांव के निवासी राजेंद्र बारले (40 वर्ष) और उनके बेटे प्रभात (4 वर्ष) की मौत हुई है जबकि बेटी और पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में‌ ग्रामीणों ने चक्का जाम कर मृतक के परिजनों को साढ़े 10 लाख रुपए मुआवजे और बीमा की राशि मिलाकर देने की मांग की। कैप्सूल वाहन चालक ने दोनों घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज और मृतक की बच्ची की पूरी पढ़ाई कराने की बात कही है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया है।

READ MORE  राज्य स्तरीय सीनियर फीडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों का दबदबा, एस धनंजय बने विजेता, यशद, आशुतोष नेशनल चेस चैंपियनशिप के लिए चयनित

पुलिस ने बताया कि अमलीडीह निवासी एक परिवार बाइक से अमलेश्वर की तरफ जा रहा था। जैसे ही मोतीपुर चौक पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार कैप्सूल ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। कैप्सूल चालक भागने की फिराक में था। बाइक गाड़ी के नीचे फंस जाने से वो भाग नहीं पाया। इस दुर्घटना में दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने चौक पर चक्का जाम कर दिया। कई घंटे तक हजारों लोगों की भीड़ सड़क को जाम करके बैठी रही।

सूचना मिलते ही अमलेश्वर सहित पाटन और रानी तराई थाने का

पुलिस बल पहुंचा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों समझाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू ने बताया कि दुर्घटना जिले के पाटन क्षेत्र के मोतीपुर गांव में करीब 12 बजे हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रायपुर को दुर्ग से जोड़ने वाली सड़क को जाम कर दिया। एक कैप्सूल ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार राजेंद्र बारले और उनके बेटे प्रभात बारले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बारले की पत्नी लक्ष्मी और बेटी पुष्पा को भी चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों ने पर्याप्त मुआवजा, घायलों को मुफ्त इलाज, मृतक की बेटी के लिये मुफ्त शिक्षा और घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर के निर्माण की मांग करते हुए सड़क जाम किया था। आश्वासन बाद चक्काजाम खत्म किया गया है।

READ MORE  मुख्यमंत्री निवास पर आज ‘तीजा-पोरा पर्व’ का भव्य आयोजन
Share this