
दुर्ग न्यूज, 3 जुलाई। दुर्ग में कल देर रात लगभग सवा 3 बजे साइंस कॉलेज के सामने सड़क दुर्घटना में कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जिनमें से दो की हालत बिगड़ने पर आज सुबह सेक्टर-9 हास्पिटल लाया गया है। चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक बताई है।

गौरतलब हो कि आज दुर्ग साइंस कॉलेज के सामने रात्रि करीब सवा 3 बजे सड़क दुर्घटना में कार सवार एक युवक की ददर्नाक मौत हो गई। कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों का इलाज सेक्टर 9 चिकित्सालय के आईसीयू में जारी है। दुर्घटना में मारे गए युवक सेक्टर-7, सड़क-23 का निवासी बताया जाता है। मृतक पूर्व में सीआरपीएफ में पदस्थ था और वर्तमान में फाइनेंस एडवाइजर के रूप में लोगों को सेवाएं दे रहा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। मृतक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक विकास सिंह का छोटा भाई बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार अनुसार देर रात्रि लगभग सवा 3 बजे दुर्ग से रायपुर की ओर जा रही पियागो कार में 6 युवक सवार थे। इनकी कार मालवीय चौक के आगे साइंस कॉलेज के समीप एक खड़ी बस से टकराने के बाद समीप के पेड़ से जा टकराई जिससे परिचालक सीट पर बैठे युवक मुकेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक सहित कार में सवार 5 अन्य युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि कार क्रमांक सीजी 07 अव 8234 की दुर्घटना के समय रफ्तार काफी तेज थी। कार पहले सड़क के किनारे खड़ी बस से टकराई उसके बाद पेड़ से जा टकराई, जिससे ड्राइवर के साथ बाजू में बैठा हुआ सेक्टर-7 भिलाई के युवक मुकेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार चालक और सवार 4 युवक घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका उपचार सेक्टर 9 चिकित्सालय के आईसीयू में जारी है।

मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। बताया जाता है कि मृतक के पिता अवधेश सिंह पारिवारिक कार्यों से राउरकेला गए हुए हैं, जिन्हें इस मौत की जानकारी दे दी गई है।
