पहले दिन बेरोज़गारी भत्ता के लिए 298 युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन, अब च्वाइस सेंटर में 40 रूपये दे कर सकेंगे आनलाईन आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 अप्रैल। जिले में बेरोजगारी भत्ता को लेकर आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से शुरू हो गई है। जिले के युवा ऑफिशियल साईट www.berojgaribhatta.cg.nic.in में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर रहें है। पहले दिन संध्या तक स्थिति में अधिकारी पुष्टि के अनुसार 298 युवाओं ने अपना ऑनलाइन पंजीयन करा लिया है। जिला प्रशासन भी बेरोजगारी भत्ता योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सक्रिय है। इस दिशा में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में योजना बद्ध तरीके से पंजीकरण को लेकर रणनीति का निर्माण किया गया है। जिसमें जिले सभी च्वाईस सेंटर में युवाओं को मात्र 40 रूपए की दर पर ऑनलाईन पंजीकरण की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। जिसमें ऑनलाईन पंजीयन की दर 30 रूपए, स्केनिंग दर 5 रूपए व प्रिंटिग दर 5 रूपए निर्धारित की गई है। इससे युवा जिनके पास ऑनलाईन फार्म भरने के लिए पर्याप्त सेटअप नहीं है, वो भी च्वॉईस संेटर व रोजगार पंजीयन केन्द्र के माध्यम से असानी से पंजीयन करा सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दुर्ग जिले में साइकोलॉजिस्ट, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट, फार्मासिस्ट सहित 217 पदों के लिए निकली भर्ती, 21 तक कर लें आनलाईन आवेदन