
दुर्ग न्यूज़, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन 6 प्रत्याशियों ने कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किये।

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके अलावा दो अन्य ने नामांकन जमा किया है। डोंगरगांव में 2 तथा भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
