अण्डा में पकड़ाया 60 पौवा अवैध देशी शराब 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 17 अक्टूबर। आबकारी विभाग द्वारा ग्राम अण्डा में अवैध रूप से शराब विक्रय की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 60 नग देशी मदिरा प्लेन पाव जिसकी मात्रा 10.8 बल्क लीटर जब्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी ओमप्रकाश सोनी पिता द्वारिका प्रसाद सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 ग्राम अण्डा जिला दुर्ग के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जिले में शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग के टोल फ्री नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पुलिस चेकिंग में करोड़ों का गोल्ड, नगदी जब्त