

पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल तथा थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार ने आर्म रेसलिंग में ब्रांज मेडल जीता
दुर्ग न्यूज़, 17 अक्टूबर। करनाल, हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किए। जिसमें से 2 मेडल दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने जीता है। इस मीट में पूरे देश भर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों की टीम भी 72वें AIPDM में शामिल हुई।

पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग 69 kg के इवेंट में सिल्वर मेडल,थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग मेडल 65 kg के इवेंट में प्राप्त हुआ है। उन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा शुभकामनाए देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुलिस एवं परिवार का नाम रोशन करने की बात कही। खिलाड़ियों के साथ उनके कोच प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह भी मौजूद रहे।
