भाजपा के पार्षदों ने खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | BJP councilors opened the front,

Share this

भिलाई3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते। - Dainik Bhaskar

निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नगर निगम भिलाई ने शहर की सफाई का ठेका प्राइवेट एजेंसी पीवी रमन को दिया था, जिसका ठेका खत्म हो चुका है। इसके बाद फिर से उसे ही बिना टेंडर के 90 दिन का काम दे रहे हैं।

इसके विरोध में भाजपा के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा पार्षद एकजुट होकर निगम पहुंचे। उन्होंने पहले विरोध प्रदर्शन किया फिर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व निगम सभापति श्याम सुंदर राव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर भाजपा के पार्षदों ने आयुक्त रोहित व्यास से ब्लैक लिस्टेड कंपनी काे काम नहीं देने की मांग की।

पार्षदों ने प्रमाणित दस्तावेज आयुक्त को दिखाते हुए कहा कि पीवी रमन प्राइवेट लिमिटेड जिसे भिलाई निगम सालों से ठेका देते आ रहा है।

इस कंपनी को नगर निगम धमतरी ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है ज्ञापन सौंपने वालों में प्रियंका साहू, लक्ष्मीबाई साहू, चंदेश्वरी बांधे, सरिता देवी, लक्ष्मी दिवाकर, ईश्वरी नेताम आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  26 को विद्या आरंभ संस्कार व अक्षर लेखन पूजन, तैयारी शुरू | On 26th Vidya Samskara and letter writing worship, preparation started