नवरात्रि में मतदाता जागरुकता के नौ संकल्प, खिलाड़ियों ने भी 17 नवंबर को मतदान का लिया संकल्प

Share this

दुर्ग न्यूज़, 24 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान हो इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के लिए निगम भिलाई द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग विधा से जुड़े लोगों को नवरात्रि में शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। नवरात्रि के अंतिम दिवस युवा खिलाड़ियों ने संकल्प लिया।

भिलाई नगर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में नवरात्र के नौ संकल्प अन्तर्गत अलग-अलग क्षेत्र में कार्य करने वाले महिला-पुरूष, युवा,व्यापारी,श्रमिक, स्वास्थ कर्मियों, शासकीय कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।

नवरात्रि के अन्तिम दिवस निगम की टीम भिलाई के विभिन्न खेल मैदान में पहुँचकर खिलाड़ियों को शत् प्रतिशत मतदान बिना भय, जाति,धर्म के भेद तथा बिना किसी दवाब व लालच में आये बिना निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प दिलाया। निगम द्वारा चलाये गये इस अभियान में लोगों ने सक्रिय भागीदारी दी। अनेक संगठनों ने स्वस्फूर्त होकर मतदान दिवस 17 नवम्बर को अपने प्रतिष्ठान मे कार्यरत कर्मचारियों को मतदान हेतु दो घंटे का अवकाश देकर शत् प्रतिशत मतदान में सहयोग का वचन दिया।

Share this
READ MORE  हत्या कर स्कूटी समेत भिलाई-3 तालाब में फेंके गए लापता ओमप्रकाश की लाश बरामद, कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी