दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू 27 को दाखिल करेंगे नामांकन 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 26 अक्टूबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू 27 अक्टूबर को नामांकन भरेगें। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के समस्त कांग्रेस परिवार के सदस्य गण शामिल होंगे। सुबह 10 बजे राजीव भवन दुर्ग से नामांकन रैली प्रारंभ होगी। इस रैली में प्रमुख रूप से कांग्रेस के प्रदेश व जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं नगर निगम रिसाली के समस्त पार्षद छाया पार्षद समस्त एल्डरमैन,समस्त जोन व सेक्टर वार्ड बूथ के समस्त पदाधिकारी पंचायती राज के अंतर्गत समस्त जनप्रतिनिधि गण एवं किसान कांग्रेस अन्य प्रकोष्ठ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति कांग्रेस, सेवादल एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, राजीव युवा मितान क्लब के समस्त पदाधिकारी, महिला कांग्रेस समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्य कांग्रेस विंग के पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस परिवार के सदस्यगण शामिल होंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने भिलाई निगम ने निकाली जागरूकता रैली