भाजपा ने जारी किया कांग्रेस के परदेसिया लापता सांसदों का पोस्टर, प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा -भूपेश है तो भरोसा का दौर खत्म 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 29 अक्टूबर। भाजपा रायपुर कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा का दौर खत्म हो गया। ये हम नहीं कांग्रेस नेताओं के बयान बता रहे है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने कह दिया कि कांग्रेस का फिलहाल कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है अगर सत्ता आई तो दिल्ली में मुख्यमंत्री तय होगा यानी अब कांग्रेस ने बिलकुल साफ कर दिया की उन्हे भूपेश बघेल पर भरोसा नही है। उससे पहले भी मुख्यमंत्री के कई बार विरोध के बाद टीएस सिंहदेव को दिल्ली से आदेश पर उपमुख्यमंत्री बनाया था।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा भेजे गए सांसदों के बारे में कहा कि वो कहां लापता है। राहुल गांधी उन्हे छत्तीसगढ़ टूर पर ही ले आते कम से कम जनता अपने राज्यसभा सांसदों के चेहरे तो देख लेती। संजय श्रीवास्तव ने कहा भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगो का हक मारा है छत्तीसगढ़ के बाहर के लोगो को राज्यसभा भेजना पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है और जनता अपना हक मारने वालों को सबक सिखाने जा रही है। राहुल गांधी बताएं उनके ये छत्तीसगढ़ के सांसद कहां लापता हैं ? इसी दौरान प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने लापता राज्यसभा सांसदों का पोस्टर जारी करते हुए पूछा ये सांसद कहा लापता है।

Share this
READ MORE  नारायण चंदेल के बेटे पर दर्ज हुआ है दुष्कर्म का केस, कांग्रेस बोली-भाजपा से बेटी बचाओ अभियान की जरूरत | Congress burnt the effigy of Leader of Opposition: Rape case has been registered against Narayan Chandel's son