सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर बोला बड़ा हमला, कहा- बक्‍सों में पैसा भर भरकर ला रही ईडी और सीआरपीएफ, इनके वाहनों की हो चेकिंग

Share this

दुर्ग न्यूज़, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मुख्‍यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया है।

 

उन्‍होंने कहा, “सीआरपीएफ के प्लेन में जो बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है। मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके (ईडी, सीआपीएफ) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- बड़ी साजिश? निर्वाचन आयोग से अनुरोध है कि जितने भी स्पेशल प्लेन छत्तीसगढ़ में उतर रहे हैं, सबकी जाँच की जाए। आखिर बक्सों में भरकर क्या आ रहा है? छापों के नाम पर आ रही ED और CRPF के वाहनों की भी जाँच की जाए। प्रदेश के लोगों को आशंका है कि चुनाव हारता देख भाजपा भर-भरकर रुपया ला रही है।

 

भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं, जिसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी वाहनों खासकर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए।

 

मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, भाजपा सत्‍ता के लिए किसी भी स्‍तर पर जा सकती है। कांग्रेस चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेगी और ईडी, सीआपीएफ के वाहनों की चेकिंग की मांग करेगी।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को मिले OSD और निज सहायक…सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश