दुर्ग न्यूज़, 8 नवंबर। बड़े घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र से संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस की टीम को भिलाई में संदेही आतंकी की सूचना मिली थी। पिछले दो दिनों से एटीएस की टीम भिलाई के स्मृतिनगर पहुंची हुई थी। मंगलवार शाम (7 नवम्बर) को दुर्ग पुलिस की मदद से आरोपी वजीहउद्दीन को पकड़ा गया।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
एटीएस की टीम उसे अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि वजीहउद्दीन यूपी के अलीगढ़ में एक कोचिंग में पढ़ता था। पिछले कुछ समय से स्मृतिनगर के एसबीआई कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि वजीहउद्दीन कभी कभी इस मकान में आता था। आसपास के लोगों से किसी तरह की बातचीत नहीं करता था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी।
