छत्तीसगढ़ में 70 सीटों पर 75.08 % हुआ मतदान, अंतिम आंकड़े जारी, दुर्ग जिले में सर्वाधिक 84.27 प्रतिशत मतदान पाटन क्षेत्र में 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ में पूरे उत्साह के साथ मतदाताओं ने अपना फैसला दे दिया है। दूसरे चरण में 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ, जिसमें 958 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इधर, दूसरे चरण में 70 सीटों पर हुए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं। बता दें कि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

चुनाव आयोग एप वोटर टर्न आउट के मुताबिक दूसरे चरण में 70 सीटों पर 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ जोकि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.8 प्रतिशत कम है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 76.88 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।

 

प्रदेश में सबसे अधिक 86.54 प्रतिशत मतदान खरसिया विधासभा क्षेत्र में हुआ, वहीं सबसे कम 53.80 प्रतिशत मतदान रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुआ। खराबी के चलते 137 बैलेट यूनिट, 113 कंट्रोल यूनिट और 349 वीवीपैट मशीनों को बदला गया। दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान के बाद 958 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है।

 

बता दें कि प्रदेश की 90 में से 20 सीटों पर सात नवंबर को 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान में युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी पूरा उत्साह दिखाया। कई मतदान केंद्रों में तो सुबह पांच बजे से मतदाता पहुंचने लगे थे। हालांकि सुबह के शुरुआती दो घंटों के दौरान कई केंद्रों में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा। दोपहर 12 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी और मतदान में तेजी आई।

 

कुछ मतदान केंद्रों में वाद-विवाद की स्थिति भी बनी। शाम पांच बजे तक की स्थिति में प्रदेश में एक करोड़ 17 लाख 18 हजार 317 मतदाताओं ने मतदान कर लिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधायकी क्षेत्र पाटन में देर शाम तक 84.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

READ MORE  मुख्यमंत्री ने गुरु नानक सरोवर स्थित मिलेट्स कैफे का किया लोकार्पण
Share this