भिलाई नगर निगम में दीपावली व चुनाव बाद औचक निरीक्षण, 150 मिले नदारद

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन में मतदान संपन्न होने के बाद निगम में जनहित के कार्यो को पटरी पर लाने हेतु आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने निगम मुख्यालय के सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया। विभाग प्रमुख एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जाॅच करने पर 150 अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग में अनुपस्थित पाये गये।

आयुक्त रोहित व्यास ने चुनाव का मतदान होने के बाद अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य पर मुस्तैद रहकर जनहित के कार्यो को गति प्रदान करें, इस उददेश्य से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को निगम मुख्य कार्यालय सुपेला के सभी विभागों का अवलोकन कर अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यालयीन समय 10 बजे उपस्थिति की जांच करने निर्देश दिये थे, जांच में विभाग प्रमुख सहित 150 अधिकारी-कर्मचारी अपने विभाग में अनुपस्थित मिले। अपर आयुक्त श्री द्विवेदी ने डाटा सेंटर को सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का निष्ठा एप में जांच कर देर से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की सूची तैयार कर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। उसी प्रकार स्थापना अधीक्षक को उपस्थिति पंजी की जांच कर अनुपस्थित रहने वालों को नोटिस देने का निर्देश दिया है।

Share this
READ MORE  CG Crime: कोरबा में ट्रिपल मर्डर, कमरे में मिली तीन लाशें ग्रामीणों में दहशत