4 फीसदी महंगाई भत्ता देने की चुनाव आयोग ने दी अनुमति

Share this

दुर्ग न्यूज़, 22 नवंबर। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता देने की चुनाव आयोग ने अनुमति दे दी है। यह महंगाई भत्ता नवंबर के वेतन में मिलेगा। बताया गया कि राज्य सरकार ने चुनाव के बीच में अधिकारियों-कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता देने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी।

 

महंगाई भत्ता जुलाई से लंबित है। आयोग की अनुमति के बाद विधिवत आदेश जारी हो गए हैं। इससे प्रदेश के पांच लाख अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा होगा।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में लिया हिस्सा, राम मंदिर में की साफ-सफाई