हेलमेट न लगाए लोगों पर हुई पुष्प वर्षा, जिन्होंने लगाया उन्हें मिला चाकलेट

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

चौराहे पर “यमराज” को देख लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने किया वायदा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज,  14 जनवरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। ऐसे में शहर के एक युवा ने यातायात जागरूकता का संदेश देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। वह यमराज बनकर नेगरू नगर चौक पहुंचा और जो लोग भी बिना हेलमेट या सीट बेल्ट लगाए दिखे उनके ऊपर फूलों की वर्षा करने लगा। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने वाले लोगों को चॉकलेट दी गई।
यमराज ने कहा कि यदि यातायात नियमों का पालन नहीं करोगे तो उसके साथ जाना पड़ेगा। इसके बाद लोगों ने यातायात नियम का पालन करने का वायदा भी किया। दुर्ग की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के बजाय यमराज ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाएं। इतना ही नहीं इस दौरान जो लोग नियमों का पालन करते नजर आए यमराज ने उनको चाकलेट खिलाई और लंबी उम्र का आशीर्वाद भी दिया वहीं जो लोग ट्रैफिक के नियमों को तोड़ते हुए नजर आए तो उनको नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए बताया कि आपकी एक लापरवाही पर सीधे मुझे आपको लेने आना पड़ेगा, अब तय कर लो कि ट्रैफिक रूल्स का पालन करके अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रहना है या यमराज के साथ जाना है।
यमराज की बातें सुनकर कुछ लोग हंसे भी और कुछ ने हाथ जोड़कर उनसे कहा कि वो आगे से यातायात रूल्स का जरूर पालन करेंगे। लोगों ने प्रश्रम दत्ता नामक युवक के इस नेक कार्य की सराहना भी की।
गौरतलब हो कि वर्तमान में दुर्ग ट्रैफिक पुलिस यातायात सप्ताह मना रही है। उनके द्वारा पंपलेट्स बांटकर, प्रतियोगिता आयोजित कर व अन्य कई तरीकों से लोगों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

READ MORE  सड़क किनारे खड़ी बाईक चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Share this