जनता कांग्रेस के पूर्व नेता को खोज रही पुलिस , भारत सरकार की नौकरी दिलाने बेरोजगार से ऐंठे 1.10 लाख | Raipur police filed a case against Sunand Vishwas cheated in the name of job

Share this

रायपुर11 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

रायपुर की पुलिस सुनंद विश्वास को ढूंढ रही है। प्रदेश पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस में नेता रह चुके सुनंद पर ठगी का इल्जाम है। एक युवक से इसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लिए उसके धोखाधड़ी की। नौकरी भी कोई मामूली नहीं सीधे भारत सरकार में भर्ती करवाने का दावा करके सुनंद विश्वास ने बेरोजगार युवक के साथ विश्वास घात किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एस. राहुल नाम के युवक ने सुनंद विश्वास के खिलाफ केस दर्ज किया है। दल्लीराजहरा जिला बालोद के रहने वाले राहुल ने पुलिस को बताया है कि अपने एक परिजन के जरिए वो पंडरी निवासी सुनन्द विश्वास के संपर्क में आया। सुनंद विश्वास ने कहा कि भारत सरकार के युवा कल्याण विभाग द्वारा योगा एवं पीटीआई शिक्षक की भर्ती होनी है जिसमे मेरे पहचान के लोग है जो योगा एवं पीटीआई शिक्षक की भर्ती कराते हैं। उनसे मेरी अच्छी जान पहचान है। नौकरी लगवा दूंगा। राहुल इसके झांसे में आ गया।

पिछले साल तरह तरह की बातें करके सुनंद ने राहुल से 1 लाख 10 हजार रुपए ले लिए। बीच-बीच में रायपुर में अपने एक ऑफिस में बुलाकर सुनंद राहुल को भारत सरकार के फर्जी लेटर दिखाया करता था। ये दिखाकर कहता था ये देखो लेटर आया है जल्द ही तुम पीटीआई टीचर बन जाओगे केंद्र सरकार के स्कूलों में पोस्टिंग मिलेगी। राहुल भरोसा करता गया।

मगर वक्त बीता और नौकरी लगी नहीं। राहुल से सुनंद बिश्वास से संपर्क किया तो वह टाल मटोल करने लगा और विश्वास दिलाने लगा की तुम्हारी नौकरी लग जायेगी। जब राहुल को लगा कि अब नौकरी नहीं लगने वाली तो उसने रुपए वापस मांगे, सुनंद ने कह दिया कि तुमको जो करना है करलो मै तुम्हारा पैसा वापस नही करूंगा। अब रायपुर के सिविल लाइंस थाने मंे शिकायत दर्ज करवाकर राहुल पुलिस से मदद मांग रहा है।

और भी लाेगों को ठग चुका है विश्वास
पिछले साल अगस्त के महीने में भी सुनंद पर केस दर्ज हो चुका है। तब इसने वन विभाग में भृत्य पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख की धोखाधड़ी की थी। सिविल लाइन थाने में ही नरोत्तम बढाई निवासी ग्राम बोईरडीह, पिथौरा ने रिपोर्ट लिखाई है कि सुनंद ने वन विभाग में भृत्य के पद पर एक माह के भीतर नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था और नवंबर 2020 में 4 लाख रुपए लिए।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बुकिंग के बाद डिलीवर नहीं हुआ तो काउंटर से ले सकेंगे टिकट, 500 जवान सुरक्षा में रहेंगे तैनात | Arrangements will be made again after the tickets are sold, from DIG to 500 jawans will be deployed in security