राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 15 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। कुमारी और बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े शर्मा को 12 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। शर्मा (57) का आज जन्मदिन भी है। मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने हिन्दी में शपथ ली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा वसुंधरा राजे भी समारोह में शामिल हुए।

Share this
READ MORE  ED ने जब्त मोबाईल जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट बाद होगा खुलासा