जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने दिया इस्तीफा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 15 दिसम्बर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजीयक सहकारी संस्थाएँ छत्तीसगढ़ विभागाध्यक्ष कार्यालय, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर को प्रेषित किया है। ज्ञात हो कि नवंबर 2022 में उन्हें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग का “प्राधिकारी” नियुक्त किया गया था। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही निगम, मंडल, आयोग और अन्य सहकारी संस्थाओं के नामित पदाधिकारियों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। आज राजेन्द्र साहू ने भी दुर्ग जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद से इस्तीफा भेज दिया है।

Share this
READ MORE  देवी चित्रलेखा ने कथा के दूसरे दिन दिया गौ माता की रक्षा करने का मूल मंत्र