दुर्ग न्यूज़,19 दिसम्बर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा सृजन रोजगार अंतर्गत नियोजक द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट का आयोजन 22 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट केम्प में नियोजक एसआर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर चिखली, पो. जेवरा सिरसा रोड दुर्ग के लिए 121 पद रिक्त हैं। जिसमें नर्सिंग स्टॉफ, डायलिसिस टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, फिजियोथेरेपी, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, आप्थेल्मिक टेक्नीशियन, पैथोलॉजी लैब, फील्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राइवर, कार्पोरेट मेन, गार्ड, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, कोम्पो. ओपी, जीएम मार्केटिंग, प्लंबर मल्टिपल वर्कर, टीपीए इंचार्ज, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट पद शामिल हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आरके कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट केम्प/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
