बड़ी खबर : DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सलियों को लगी गोली

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 दिसंबर। प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में माओवादियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली जवानों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच DRG और बटालियन के जवानों के नक्सलियों से मुठभेड़ की घटना सामने आई है।

 

खबर है कि मुठभेड़ में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगी है। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की है। दरअसल, नक्सलियों ने सुकमा जिले में कैंप लगाया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।

Share this
READ MORE  रामलीला मैदान में I.N.D.I.A की रैली, गठबंधन ने रखीं 5 मांगे ,राहुल बोले- मोदी कर रहे मैच फिक्सिंग