बड़ी खबर : एक परिवार के चार लोगों ने जहर खाया, पिता और बेटी की मौत, मां और बड़ी बेटी गंभीर 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 दिसंबर। भिलाई में जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इनमें से पिता-पुत्री की मौत हो गई। मां और बड़ी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपारा में हेमलाल वर्मा (39) परिवार के साथ रहता था। बीती रात करीब 10 बजे उसने पत्नी जानवी (38) और बड़ी बेटी प्रिया (14) तथा छोटी बेटी मुस्कान (11) को आयुर्वेदिक दवा कहकर जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां हेमलाल और मुस्कान की मृत्यु हो गई। वहीं मां और बड़ी बेटी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक हेमलाल भिलाई नगर निगम में ठेका श्रमिक था। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Share this
READ MORE  रायपुर-धमतरी रोड में पकड़ाया 22 लाख का गांजा, कार के साथ सप्लायर गिरफ्तार