छत्तीसगढ़ में आधी रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, विधायक रिकेश सेन फाईल लेकर सीएम, डिप्टी सीएम से मिले, निगम भिलाई आयुक्त और कलेक्टर बदले गए

Share this

दुर्ग न्यूज़, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ में आधी रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। इस प्रशासनिक फेरबदल कई चर्चा थी कि आज-कल में सूची आएगी लेकिन रात में ही सूची जारी करनी पड़ गई। टोटल 88 आईएएस और 1 आईपीएस अफसर का नाम इस तबादला सूची में है। इस प्रशासनिक फेरबदल से ठीक कुछ घंटे पहले ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सीएम विष्णुदेव साय, स्पीकर डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरूण साव (नगरीय निकाय, पीडब्ल्यूडी विभाग) और मंत्रिमंडल के सदस्यों से मुलाकात करते हैं। इस मुलाकात को लेकर जो राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे से खबर आ रही है वो ये है कि दुर्ग जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के साथ रिकेश पहुंचे थे सरकार से मुलाकात करने।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सरकार को इसकी खबर दी गई और कुछ घंटे बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर अन्य विभाग और अन्य जिलों में भेज दिया जाता है। भिलाई निगम कमिश्नर रोहित व्यास को सूरजपुर कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। भिलाई निगम कमिश्नर का जिम्मा डीके ध्रुव को दिया गया है। ध्रुव 2018 बैच के IAS हैं। नारायणपुर जिला पंचायत में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव को भिलाई निगम लाने के पीछे भी इनसाइड स्टोरी है। वहीं दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा का दायित्व बढ़ा दिया गया है। उन्हें सीजीपीएससी का सेक्रेटरी बना दिया गया है। इसी प्रकार दुर्ग संभागायुक्त का जिम्मा सत्यनारायण राठौर को सौंपा गया है। आईएएस राठौर का तबादला कुछ दिनों के लिए भिलाई निगम कमिश्नर के रूप में हुआ था। तब रिकेश सेन नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी में थे। अब दुर्ग संभागायुक्त बनकर आ रहे राठौर तो रिकेश सेन विधायक हैं। माना जा रहा है कि प्रशासनिक फेरबदल से पहले मुलाकात के कई मायने हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कोयला घोटाला: EOW ने जेल में बंद IAS रानू साहू और पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया को 27 तक लिया रिमांड पर