दुर्ग में नवपदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रहण किया पदभार 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 4 जनवरी। नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने गुरूवार शाम को पदभार ग्रहण कर लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच की अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी इससे पूर्व जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर रही। रायगढ़ और जीपीएम जिले में जिला पंचायत सीईओ रही हैं। दुर्ग जिले के निवृतमान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा (आईएएस) ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  भाजपा डरी हुई, हम मजबूती से चुनाव लड़ रहे: दीपक बैज