Big News: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, रायपुर दुर्ग समेत बदले कई जिलों के कलेक्टर, दुर्ग की कलेक्टर बनी ऋचा प्रकाश चौधरी 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ में बुधवार की देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। इस आदेश में राज्य के कई विभागों के सचिवों की जिम्मेदारी में बदलाव समेत कई जिलों के कलेक्टरो का तबादला हुआ है। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा को लोक सेवा आयोग का सचिव पदस्थ किया गया है।इसके साथ ही नगरीय निकाय के अफसरों की भी जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार धुव बनाए गए हैं

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर के कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे को छग निर्वाचन आयोग में सचिव के पद पर पदस्थ किया है तो वही 2013 बैच के आईएएस गौरव कुमार सिंह को राजधानी रायपुर का नया कलेक्टर बनाया गए हैं। बुधवार को कैबिनेट की बैठक होने के बाद देर रात जीएडी ने यह लिस्ट जारी की हैं।

 

गौरतलब हैं कि पछली बार की तरह इस बार भी जनसम्पर्क विभाग का जिम्मा 2006 बैच के आईपीएस अफसर मयंक श्रीवास्तव को सौंपा गया हैं। वही मंत्रालय में सचिवों के साथ ही 19 जिलों के कलेक्टर भी इधर से उधर हुए हैं।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आस्था स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री ने कहा दर्शनार्थी रामलला से छत्तीसगढ़ की समृद्धि का आशीर्वाद लेकर लौटें