रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा राजेंद्र पार्क, बच्चों के लिए होंगे ड्रॉइंग-रंगोली कॉम्पिटिशन | Park will be decorated with colorful flowers, people will know different species of flowers

Share this

दुर्ग6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इस तरह रखे जाएंगे अलग-अलग वरायटी के फूल - Dainik Bhaskar

इस तरह रखे जाएंगे अलग-अलग वरायटी के फूल

दुर्ग के डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक में आज फ्लावर शो का आयोजन किया गया है। इस शो में अलग-अलग रंग-बिरंगे फूल रखे जाएंगे। साथ ही सब्जियों की भी वैरायटी रखी जाएंगी। दुर्ग में फ्लावर शो का यह चौथा आयोजन है। इसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया करेंगे।

फ्लावर शो का आयोजन दुर्ग नगर निगम की ओर से सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। शो में गुलाब की कई प्रजाति, लिली, गेंदा, गुड़हल और झरबेरा सहित सैकड़ों प्रजाति के फूलों को रखा गया है। फूलों की आकर्षक सजावट से पूरा राजेंद्र पार्क काफी आकर्षक दिखाई दे रहा है। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लावर शो में इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के मुताबिक शासन की कल्याणकारी योजनाओं की झांकी तैयार की जाएगी। इससे अवगत होकर आम जनता उसका लाभ ले पाएगी।

इस तरह से तैयार की जाएंगी शासन की योजनाओं की झांकी

इस तरह से तैयार की जाएंगी शासन की योजनाओं की झांकी

निगम ने मुख्य रूप से यहां मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना, पौनी पसारी योजना, गोधन योजना, श्री धन्वन्तरी मेडिकल, गौठान के मॉडल मुख्य रूप से तैयार किए हैं।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क दुर्ग

डॉ. राजेंद्र प्रसाद पार्क दुर्ग

बच्चों के मनोरंजन का रखा गया है विशेष खयाल
इस शो को देखने मुख्य रूप से लोग अपने परिवार के साथ आते हैं। इस दौरान उनके साथ आने वाले बच्चे बोर न हों उनके मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही यहां कई तरह की ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे भाग ले पाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  विधायक रिकेश सेन ने कहा पुलिस अधिकारियों सहित 20 हजार से ज्यादा लोग संलिप्त, कब पकड़ेंगे बाराती, प्रोटेक्शन मनी लेने वाले खुलेआम घूम रहे