चम्पारण के फार्म हाउस छिपा था गैंगस्टर तपन सरकार, पुलिस ने ऐसे धरदबोचा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 16। गैंगस्टर और महादेव महार हत्याकांड के मुख्य आरोपी तपन सरकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह इससे पहले महादेव महार हत्याकांड की सजा काट चुका है, लेकिन इस बार पुलिस ने तपन को खुर्सीपार में हुए एक हत्याकांड के आरोप में पकड़ा है। एक महीने पहले खुर्सीपार पुलिस ने तपन सरकार के सिकोलाभाठा दुर्ग स्थित घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस बार रायपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने चंपारण के एक फार्महाउस में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

दरअसल बीते साल 2023 में 8 मार्च को होली के दिन इसी वर्ष खुर्सीपार क्षेत्र में शुभम राजपूत की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी सेवक निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि, शुभम राजपूत गैंगस्टर तपन सरकार के लिए वसूली का काम करता था। होली के दिन भी वह आरोपी से पैसे मांगने गया था। आरोपी के घर में पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कटर से गला रेतकर शुभम की हत्या कर दी थी। इस हत्या में पुलिस गैंगस्टर तपन सरकार की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही थी।

Share this
READ MORE  गोमर्डा अभयारण्य क्षेत्र के ग्रामीणों की 9 सूत्रीय मांग, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने करेंगे चक्काजाम | 9-point demand of the villagers of Gomarda Sanctuary area, will do Chakkajam on January 31st to get benefits of government schemes